31.2 C
Kolkata
Tuesday, March 10, 2026

45 दिवसीय ब्यूटी एवं वेलनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 50 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र

पूर्वी सिंहभूम । सीतारामडेरा स्थित अंबेडकर भवन, स्लेग रोड में सामाजिक संस्था “प्रयास एक कदम की ओर” से आयोजित 45 दिवसीय ब्यूटी एवं वेलनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 50 महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंकज सिन्हा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जय प्रकाश, अभिषेक, डॉ. जे.पी. सिन्हा और जया शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष रेनू शर्मा ने की। समारोह में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों, अतिथियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पंकज सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर देते हैं और उनके भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का काम करते हैं। उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलते हैं और समाज में उनकी एक अलग पहचान बनती है।

वहीं संस्था प्रयास एक कदम की अध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि 45 दिनों तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ब्यूटी एवं वेलनेस से जुड़ी विभिन्न तकनीकों और आवश्यक जानकारी से अवगत कराया गया। इससे महिलाएं आगे चलकर अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकेंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में योगदान देंगी।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles