24.1 C
Ranchi
Wednesday, March 29, 2023

झारखंड के मत्स्य कृषकों का 28 सदस्यीय दल ओडिशा रवाना

बिरसा भूमि लाइव

संयुक्त मत्स्य निदेशक मनोज कुमार ने किया रवाना

रांची: झारखंड के चार जिलों (चतरा, लातेहार, सरायकेला व गोड्डा) के 28 मत्स्य कृषक ओडिशा राज्य भ्रमण के लिए रवाना हुए। संयुक्त मत्स्य निदेशक मनोज कुमार द्वारा बुधवार को मत्स्य कृषकों को पांच दिवसीय भ्रमण के लिए भुवनेश्वर रवाना किया गया। इस संबंध में मत्स्य निदेशालय के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि अध्ययन सह स्थल भ्रमण यात्रा में मत्स्य कृषक ओडिशा राज्य में हो रहे मात्स्यिकी संबंधित कार्यों का अवलोकन करेंगे। साथ ही केन्द्रीय मीठा जल जीवपालन संस्थान (सीआइएफए) का भी भ्रमण करेंगे। जहां मात्स्यिकी पर हो रहे अनुसंधान कार्यों से अवगत होंगे।

उन्होंने कहा कि इस दौरान झारखंड के मत्स्य कृषकों के दल को ओडिशा राज्य के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों के मत्स्य प्रक्षेत्रों का भी भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ओडिशा में गिफ्ट तिलापिया की हैचरी, मांगुर पालन, रंगीन मछलीपालन तथा झींगा पालन बहुत व्यापक स्तर पर हो रहा है, जिसे झारखंड के मत्स्य कृषकों को सीखने की जरूरत है, ताकि अपने राज्य में भी उसी तरह मछली पालन कर आमदनी बढ़ा सकें। वहां के कुछ किसान रेसवे पद्धति से मछली पालन कर रहे हैं, जिसे सीखने की जरूरत है।

इस अवसर पर मत्स्य निदेशालय की ओर से मत्स्य कृषकों के सुखद यात्रा की कामना के साथ विदा किया गया। इस मौके पर मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles