30.1 C
Ranchi
Sunday, April 2, 2023

27 वनवासी जोडे़ परिणय सूत्र में बंधे

बिरसा भूमि लाइव

श्रीहरि सत्संग समिति रांची ने कराया सामूहिक विवाह

रांची: श्रीहरि सत्संग समिति रांची द्वारा बरियातू स्थित आरोग्य भवन में 27 वनवासी जोड़ो का सामूहिक विवाह कराया गया। 27 वनवासी जोड़ो ने एक दुसरे के गले में मंत्रोच्चारण के बीच वरमाला पहनाकर एक साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया। एकल अभियान के संस्थापक सदस्य एवं अभियान के मार्गदर्शक श्याम गुप्त के निर्देशन में आयोजित इस सामिहक विवाह में हजारों की संख्या में लोगों ने नये जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर श्री गुप्त ने कहा कि यह विवाह उत्सव एक नया संदेश दे रहा है। यह युग परिवर्तन है।

विवाह उत्सव को आशीर्वाद प्रदान करते हुए चिन्मय मिशन रांची के आचार्य पूज्य स्वामी परिपूर्णानन्द ने कहा कि विवाह का मुख्य उद्देश्य संतति उत्पन्न करना है। राष्ट्र की उन्नति में सहयोग करना प्रदान करना है। गृहस्थ का अच्छा निर्माण करना है।

मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा के पूर्व सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि शादी ही परिवार का आधार होता है। शादी के बंधन में बांध देना एक पूण्य काम है। इसके लिए अपनी सोच की बदलने की आवश्यकता है। इसके पूर्व विवाह उत्सव की प्रस्तावना एवं स्वागत भाषण सतीश तुलस्यान अतिथियों का परिचय एवं सम्मान उषा जालान ने कराया।

कोलकाता निवासी वृजमोहल गाड़ोदिया एवं नीरा गड़ोदिया के 50वीं वर्षगांठ एवं इनके पुत्र आशीष गाड़ोदिया एवं संध्या गाड़ोदिया के 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर मंच पर वरमाला कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का मंच संचालन बबिता जालान एवं आभार व्यक्त संतोष मोदी ने किया।

मौके पर मुम्बई से सत्यनारयण काबरा गोपाल कनहोइ , मीना अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, विजय केडिया, देवव्रत पाहन, प्रेम अग्रवाल, सुमित पोद्दार, डॉ ललन शर्मा, रेखा जैन, मुकेश अग्रवाल, जीतु पहान, अमरेन्द्र विष्णुपुरि, अमर पोद्दार, राजकुमारी जैन, ऊषा जालान, मुकेश अग्रवाल, संजीव खिरवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles