टिकट चेकिंग अभियान में पकड़े गए 2059 यात्री, लगभग 11 लाख वसूला गया फाइन

बिरसा भूमि लाइव

रामगढ़ : भारतीय रेल के धनबाद मंडल जोन में बुधवार को एक बार फिर बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में 2059 यात्रियों को पकड़ा गया है। इन यात्रियों से लगभग 11 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार ने बताया कि धनबाद मंडल के विभिन्न खण्डों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग की जा रही हैं। यह मेगा टिकट चेकिंग अभियान दिन-रात चलाया जा रहा है। जांच अभियान के परिणामस्वरूप बुधवार को 2059 यात्रियों को पकड़ा गया।

अभियान में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे 10 लाख 97 हज़ार 430 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई। चेकिंग अभियान में 189 टिकट चेकिंग कर्मियों को लगाया गया था। चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया । धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच की जा रही है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगी । इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना है, ताकि वे अगली बार टिकट लेकर यात्रा करें।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles