29 C
Kolkata
Monday, April 13, 2026

चाईबासा भाजपा जिला इकाई में 18 पदाधिकारियों की घोषणा

पश्चिमी सिंहभूम । भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देश पर चाईबासा जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने की। नई टीम के गठन के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय और सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

जारी सूची के अनुसार गीता बालमुचू को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ उपाध्यक्ष पद पर रंजन प्रसाद, अजित सिंह, धर्मवीर पासवान और रानी तिरिया को नियुक्त किया गया है। वहीं महामंत्री पद पर चन्द्र मोहन ति को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि एक पद फिलहाल रिक्त रखा गया है।

मंत्री पद पर भूषण पाट पिंगुवा, चन्दन झा, बंशीधर प्रधान, धीरज सिंह, राजश्री बानरा, पवन शर्मा और रूपा सिंह दास को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में बिरेन्द्र कुमार गुल्लु को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कार्यालय मंत्री पद पर अनंत सैनम और सह कार्यालय मंत्री के रूप में सुबोध प्रसाद को नियुक्त किया गया है, जबकि एक सह कार्यालय मंत्री का पद अभी खाली रखा गया है।

इस प्रकार कुल 18 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है, जबकि दो पद अभी रिक्त हैं।

जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने कहा कि नई टीम का गठन संगठन को मजबूती देने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि नई टीम के गठन से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ता बेहतर समन्वय के साथ काम करेंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख