बिरसा भूमि लाइव
रांची: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 11 नये जोड़ो का आदर्श विवाह संपन्न हुआ। विश्व हिंदू परिषद झारखंड के सेवा विभाग, रांची महानगर के अध्यक्ष की उपस्थिति में और उनके सहयोग से रांची लायंस क्लब ऑफ रांची समर्पण शाखा मोरहाबादी की ओर से 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। रांची कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने अपनी जीवनसंगिनी आरती झा को प्रेरित किया और उन्होंने देवी स्वरूपा 11 कन्याओं का विवाह कराने का पुनीत संकल्प लिया था, जो नगरवासियों की उपस्थिति में सेवासदन पथ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक रीति से पूरे विधि विधान से विवाह संपन्न हुआ।
इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ रांची के सिद्धार्थ मजूमदार, उनकी पत्नी शुभ्रा मजूमदार, विनोद गढ़यान, राजेश मोर, राजेश चौधरी, रांची लायंस क्लब ग्रेटर के धर्मेंद्र लायंस क्लब ऑफ रांची समर्पण की सदस्यगण, विश्व हिंदू परिषद के रांची महानगर के अध्यक्ष कैलाश केसरी, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह मुंडा, कल्पना मुंडा, विहिप समरसता मंच के सह प्रांत प्रमुख दीपक कुमार महतो, दुर्गावाहिनी की बबीता ने अपने आशीर्वचन दिये।
माहेश्वरी सभा ने दिये उपहार : माहेश्वरी सभा रांची के निवर्तमान अध्यक्ष जुगल मारू, शिव शंकर साबू और उपाध्यक्ष भाला ने नये जोड़ों को उपहार स्वरूप आवश्यक बर्तन, फर्नीचर, गद्दे ,चादर आदि दिया। इस अवसर पर ताओ इन्टरनेशनल सोयायटी की मलेशिया शाखा के 15 सदस्यीय मलेशिया सिंगापुर टीम के साथ मास्टर ने सभी नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया और उनके सफल सुखी सम्पन्न वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने बताया कि उनके जीवन का पहला अवसर है जब वैदिक रीति सम्पादित वैवाहिक कार्यक्रम को देखने का अवसर मिला। प्रान्त सह सेवा प्रमुख श्री अशोक कुमार अग्रवाल अग्रवाल ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद् झारखंड के सहयोगी संस्थान बिरसा सेवा न्यास के अध्यक्ष चन्द्रकांत रायपत लगातार 2016 से अबतक 2500 से अधिक जोड़ियों का सामूहिक विवाह रांची की विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से करवाया है।