30.1 C
Ranchi
Sunday, April 2, 2023

छिंदवाड़ा में श्री माताजी निर्मला देवी का 100वां जन्मोत्सव 21 मार्च को

बिरसा भूमि लाइव

रांची: सहज योग ध्यान केंद्र, रांची द्वारा 21 मार्च को श्री माताजी निर्मला देवी का 100 जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। 100वें जन्मोत्सव का मुख्य कार्यक्रम माताजी के जन्म स्थल छिंदवाडा में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विश्व के कोने कोने से लोग एकत्रित हो रहे हैं। रांची से शुक्रवार को 200 लोग और शनिवार को 300 लोग हटिया एलटीटी एक्सप्रेस से छिंदवाडा के लिए रवाना हुए।

विदित हो कि सहज योग ध्यान की एक अनूठी विधि है जो आत्म साक्षात्कार के रूप में जाने जानेवाले एक अनुभव पर आधारित है। रांची में इस ध्यान केंद्र की शुरूआत वर्ष 1992 में अपर बाजार स्थित गोविंद भवन से की गई थी। लोगों के बढ़ते जुडाव के कारण धीरे धीरे इस ध्यान केंद्र का विस्तार राजधानी रांची के अन्य क्षेत्रों में भी होता गया। केंद्र द्वारा लोगों को निःशुल्क ध्यान की विधि सिखाई जाती है। सहज योग ध्यान केंद्र द्वारा प्रत्येक रविवार को एक से डेढ घंटे गोविद भवन, चैतन्य भवन के अलावा नामकोम, बरियातू, हातमा, चौपाटी सहित अन्य इलाकों में शिविर का आयोजन किया जाता है जहां 1000 से अधिकं लोग शामिल होकर, ध्यान से लाभान्वित हो रहे हैं। रांची की बात करें तो 10 हजार से अधिक लोग सहज ध्यान केंद्र से जुडे हैं और ध्यान का नियमित अभ्यास कर रहे हैं।

राजधानी रांची में इस केंद्र का संचालन पुष्पा मोहता, जुगल किशोर मारू, यतींद्र नाथ सिंह, हरिश बियानी, सुमित्रा उरांव, प्रोफेसर बीबीलाल के अलावा अन्य प्रबुद्धजनों के समन्वय से संचालित हो रहा है। श्री माताजी के जन्मोत्सव को लेकर रांची में भी 19 से 21 मार्च तक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles