कुपोषण एवं एनीमिया के निवारण हेतु 1000 दिवसीय समर अभियान का हुआ शुभारंभ

बिरसा भूमि लाइव

गुमला : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिले में कुपोषण एवं एनीमिया के निवारण हेतु 1000 दिवसीय “समर अभियान” का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से एसडीओ सदर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षक तथा स्वास्थ्य विभाग से सिविल सर्जन, एसीएमओ एवं अन्य डॉक्टर्स उपस्थित रहें। समर अभियान से जुड़े मुख्य बिंदुओं की जानकारी देते हुए स्टेट कॉर्डिनेटर अजय वर्मा ने इस अभियान के सफल संचालन से सबंधित जानकारियों को उपस्थिति अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच साझा किया उन्होंने बताया कि समर अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं, स्वास्थ्य विभाग की एएनएम जेएसएलपीएस की सक्रिय महिलाएं, सभी महिला पर्यवेक्षिका व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

इस 1000 दिवसीय अभियान के अन्तर्गत अति गंभीर कुपोषण से ग्रसित बच्चों, गंभीर एनीमिया से पीड़ित बच्चे, किशोरियों, युवतियां, धात्री माता व गर्भवती महिलाओं की पहचान की जायेगी। इन चिन्हित लोगो को उनके निकटमत आंगनबाड़ी केन्द्रो पर जांच की जायेगी और फिर आखिरकार कुपोषण से ग्रसित बच्चों, गंभीर अनीमिया से पीड़ित बच्चे, किशोरियों, युवतियां, धात्री माता व गर्भवती महिलाओं का उपचार करवाया जायेगा। यह स्क्रीनिंग की प्रक्रिया प्रत्येक तीन माह पर दोहरायी जायेगी।

इस दौरान उपायुक्त द्वारा अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक समन्वय के साथ कार्य करने का निदेश दिया गया। ऐसे सभी घर जहां पर कुपोषण व अनीमिया से ग्रसित बच्चों, किशोरियों, युवतियां, धात्री माता व गर्भवती महिलाएं होती है, उन्हें सरकार के विभिन्न विभागों के ऐसे कार्यक्रमों से जोड़ा जायेगा। जिनका कुपोषण निवारण पर प्रत्यक्ष या परोक्ष प्रभाव होता है।

जिला को कुपोषण व एनीमिया मुक्त करने की दिशा में कार्य करना है। इसके लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत बच्चों के वजन माप कराने व कुपोषित, अतिकुपोषित बच्चों को एमटीसी में भर्ती सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles