30 C
Kolkata
Friday, March 20, 2026

नजीबाबाद क्षेत्र में कुट्टू का आटा खाने से 10 ग्रामीण बीमार

बिजनौर । उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के थाना नजीबाबाद क्षेत्र में कुटू का आटा खाने से 10 लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। सभी प्रभावितों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना 19 और 20 मार्च की रात करीब 12 बजे की है।

मंडावली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में, कुटू का आटा खाने के बाद लोगों को उल्टी और फूड प्वाइजनिंग के लक्षण महसूस हुए। पीड़ितों में जयप्रकाश (45), उनके बेटे रोहित (15) और बेटी प्रीति (19) शामिल हैं, जिन्होंने कुटू के आटे की पकौड़ी खाई थी।

इन तीनों का इलाज ओम चौधरी हॉस्पिटल, मंडावली में किया जा रहा है। इसी अस्पताल में हरेवली निवासी सपना (25) का भी उपचार चल रहा है, जो कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी खाने के बाद बीमार पड़ गई थीं। सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

ग्राम सिकरोड़ा से अंश (17), चांदनी (36), और राजेंद्र की चार बेटियां – अमोली (13), श्रद्धा (10), अनामिका (14), सलोनी (14) – तथा कल्पना (रामकुमार की पत्नी) भी कुटू का आटा खाने से बीमार हो गईं। इन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी समीपुर, नजीबाबाद भेजा गया है।

कुछ अन्य लोगों का इलाज लाइफलाइन हॉस्पिटल और सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भी चल रहा है।

पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने यह आटा नजीबाबाद में ‘मोटे आम स्थित गांधी की दुकान’ से खरीदा था। घटना की सूचना मिलने पर खाद्यान्न विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंडावली थाना पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

थाना प्रभारी मंडावली राकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में शिकायत प्राप्त होते ही आरोपी दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष भी जनपद में कूट्टू का आटा खाने से कई मामले फूड प्वाइजनिंग के सामने आये थे। इसके लिए खाद्य विभाग की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है |

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles