23.1 C
Ranchi
Saturday, March 25, 2023

सीनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे झारखंड से 10 खिलाड़ी लेंगे भाग

बिरसा भूमि लाइव

रांची: अगामी 16 मार्च से 21 मार्च तक पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित 21वीं सीनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पैरालंपिक कमिटी ऑफ़ झारखंड से 10 सीनियर पैरा खिलाड़ी भाग लेंगे। कमेटी के अध्यक्ष शशि रंजन सिंह एवं उपाध्यक्ष विजय कुमार दत्ता ने कहा है कि कोच मुकेश चौबे एवं टीम अधिकारी गणेश प्रसाद की अगुवाई में झारखंड से 10 सदस्यीय टीम 14 मार्च को सीनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु पुणे के लिए रवाना होगे। उन्होंने बताया कि विगत माह धनबाद के आईआईटी ग्राउंड मे 22 वीं राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की गई थी जिसमें पूरे झारखंड से 160 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

इन खिलाड़ियों में से पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी हेतु उनके द्वारा निर्धारित मापदंड के नियमानुसार 10 पैरा सीनियर खिलाड़ियों का चयन पुणे मे आयोजित राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों में देवघर से रोहित यादव, अनाम हैदर, शोएब अंसारी, रोहित कुमार एवं हरिलाल टूडू, धनबाद से मो. आजाद, पवन कुमार, रांची से चंदन कुमार, गिरिडीह से आकाश कुमार सिंह एवं जामताड़ा से काजल कुमारी शामिल है।

पैरालंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के स्टेट मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजय सर्राफ ने बताया कि खेल नीति प्रावधान के तहत झारखंड सरकार ने भी राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सहायता कर रही है। उनके द्वारा सभी खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, जूते तत्काल मुहैया कराई गई है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles