32.6 C
Kolkata
Wednesday, July 1, 2026

शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

मीरजापुर। कोतवाली देहात पुलिस ने शादी कराने का झांसा देकर ठगी और जबरन वसूली करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के बैंक खातों में जमा 1.30 लाख रुपये होल्ड कराए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन और एक अर्टिगा कार भी बरामद की गई है।

शादी का झांसा देकर बुलाया, फिर की ठगी

पुलिस के अनुसार, राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ निवासी पुष्पेंद्र की शिकायत पर 29 जून को मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि 28 जून को उसके दो रिश्तेदारों को शादी कराने के बहाने मीरजापुर के लोहंदी कला स्थित हनुमान मंदिर बुलाया गया, जहां उनसे ठगी की गई और जान से मारने की धमकी देकर जबरन रुपये वसूले गए।

साइबर सेल की मदद से कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर गठित टीम ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपितों के बैंक खातों में जमा 1.30 लाख रुपये होल्ड करा दिए गए।

पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने लोहंदी कला क्षेत्र से लवकुश यादव, गुड़िया यादव, राधा कोल, दीपक पाल और राजेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए चार मोबाइल फोन और एक अर्टिगा कार बरामद की गई।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और इस तरह की अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख