28.2 C
Kolkata
Sunday, February 22, 2026

टी-20 विश्व कप : सुपर आठ मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से हराया

  • 95 रन पर ऑलआउट हुई श्रीलंकन टीम
  • विल जैक बने प्लेयर ऑफ़ द मैच

पल्लेकेले (श्रीलंका) : इंग्लैंड की टीम ने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से रविवार को आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप 2026 के सुपर आठ मुकाबले में श्रीलंका को 51 रन से हरा दिया। श्रीलंका के पल्लेकेले स्थित पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 16.4 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई।
मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। साल्ट ने 40 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। उनके अलावा विल जैक्स ने 21, हैरी ब्रूक ने 14, सैम करन ने 11, जोस बटलर ने 7, लियाम डॉसन ने 6, टॉम बैंटन ने 6 और जैकब बैथेल ने 3 रन बनाए। जैमी ओवरटन 10 रन और आदिल रशीद एक रन बनाकर नाबाद रहे।
श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेलालागे ने तीन विकेट लिए, जबकि दिलशान मदुशांका और महीश तीक्ष्णा को दो-दो सफलता मिली। दुश्मंता चमीरा ने एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की बल्लेबाजी खराब रही। टीम के पांच बल्लेबाज पथुम निसांका (09), कामिल मिशारा (06), कुसल मेंडिस (04), दूषण हेमंथा (05), दुष्मंथा चमीरा (06) दहाई अंक तक नहीं पहुंच सके और दो बल्लेबाज दिलशान मदुशंका, पवन रथनायके बिना खाता खोले आउट हुए।
टीम के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान दासुन शनाका ने बनाए। उन्होंने 24 गेंदों में 30 रन की पारी खेली। कामिंदु मेंडिस ने 13, दुनिथ वेलालागे ने 10 और तीक्ष्णा ने नाबाद 10 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने तीन विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और आदिल राशिद को दो-दो सफलता मिली। जैमी ओवरटन को एक विकेट मिला।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles