रांची: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक तीन से से 16 मार्च 2023 तक रांची रेल मंडल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सात मार्च मंगलवार को को हटिया स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में मंडल रेल प्रबंधक सह अध्यक्ष दक्षिण पूर्व रेलवे खेल संघ – रांची प्रदीप गुप्ता की मुख्य उपस्थिति में महिला हॉकी प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल पर कार्यरत भूतपूर्व एवं वर्तमान महिला हॉकी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
हॉकी प्रदर्शनी मैच सेरसा रांची एवं एकलव्य हॉकि सेंटर के बीच खेला गया। उपरोक्त टीमों में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेले हुए खिलाड़ी शामिल थे। इस प्रदर्शनी मैच में दोनों टीमें 3-3 गोल से बराबरी पर रही। मैच के पश्चात दोनों ही टीमों को संयुक्त रूप से वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (योजना) श्रेया सिंह द्वारा विजेता ट्रॉफी दी गयी।
इस अवसर पर विशेष रूप से वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक तंगबालन एस, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक सह मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी निशांत कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी माणिक शंकर, कोचिंग डिपो अधिकारी सह मंडल क्रीडा अधिकारी राजीव रसिक एवं मंडल के अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।